जसवंतनगर(इटावा)। प्रदेश शासन प्रदेश में बेसिक शिक्षा का स्तर सुदृढ़ करने के लिए जोरदार प्रयास कर रही है। जनभागीदारी को बढ़ाने के लिए भी उसने गांव-गांव लोगों की मंशानुरूप अनेक आयोजन शुरू किए हैं।
शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित करने के इसी उद्देश्य को लेकर सोमवार को प्राथमिक विद्यालय, फुलरई, ब्लाक जसवंतनगर में शिक्षा चौपाल का अभिनव आयोजन किया गया।
खण्ड शिक्षा अधिकारी अलकेश सकलेचा के निर्देश पर आयोजित इस शिक्षा चौपाल में प्राथमिक स्तर के बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए सरकार द्वारा निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन पर विचार विमर्श किया गया। बताया गया कि समयबद्ध रूप से इसकी प्राप्ति के लिए लक्ष्य अनुसार सरकारी गाइड लाइन के अंतर्गत अलग अलग गतिविधियां संचालित की जा रही है।
निपुण भारत मिशन को गति देने एवं जनसमुदाय की भागीदारी बढ़ाने हेतु फुलरई के बाद ब्लाक के दो और विद्यालयों में यह चौपाल आयोजित होगी।
फुलरई में आयोजित इस चौपाल में गांव के बच्चों के अभिभावको एवं ग्राम प्रधान वीर सिंह बघेल ने भी भाग लिया और अपने-अपने विचार व्यक्त किये। ।
चौपाल का संचालन एआरपी जितेन्द्र यादव ने किया। चौपाल में उपस्थिति अभिभावकों को निपुण लक्ष्यो, कन्या सुमंगला, राष्ट्रीय आय आधारित परीक्षा इन्स्पायर अवार्ड, आदि लाभकारी योजनाएं के बारे में जानकारी दी।
चौपाल में प्रधानाध्यापिका पुष्पांजलि त्यागी ने सभी अभिभावकों से कहा कि वह अपने अपने बच्चों की शिक्षा में क्या प्रगति हुई है?.. इसकी जानकारी अवश्य ही समय-समय पर स्कूल आकर उपलब्ध कराये।
जसवंतनगर/इटावा। उप जिलाधिकारी कौशल कुमार तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह के साथ क्षेत्र के ग्राम मलाजनी में अपनी प्रशासनिक टीम के साथ पूर्व की समस्याओं के निदान का भौतिक सत्यापन करने और जल भराव की समस्या का निराकरण करने के लिए पहुंचे। जल भराव की समस्या के निजात के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए।
प्ले स्कूल के बच्चों ने श्री गणेश जी की मूर्ति को पर्यावरण की दृष्टि से बनाया और सुंदर ढंग से सजाया। नन्हे-मुन्ने बच्चे रंग-बिरंगे परिधानों में नजर आए। स्कूल के प्रधानाचर्या ने कहा कि हर शुभ कार्य के प्रारंभ में श्री गणेश जी को प्रणाम करना शुभ माना जाता है।
इस कार्यक्रम में स्कूल एमडी राहुल दीक्षित द्वारा श्री गणेश जी की महाराज की आरती की गई व सारा माहौल गणपति बप्पा मोरिया मंगल मूर्ति मोरिया से सारा माहौल गुंजायमान हो उठा। मोदक व लड्डू आदि का भोग लगाकर बच्चों व भक्तों में वितरित किया गया।
जसवंतनगर/इटावा। शिवपाल सिंह महाविद्यालय में मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 50 से ज्यादा छात्राओं ने भाग लिया, विजेताओं को कालेज प्रवंधन की ओर प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी कुमकुम ने प्राप्त किया।
जसवंतनगर/इटावा। किड्जी प्रीस्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इटावा:मन में कुछ करने का जुनून हो तो संसाधनों की कमी आड़े नहीं आती है
प्राथमिक विद्यालय नगला मके के शिक्षक रामजी शर्मा ने विद्यालय में बहुत बेहतर काम किया है उनकी पढ़ाई और जागरूकता का ऐसा जादू रहा है कि उनके विद्यालय में छात्र उपस्थिति 80 से 90% तक रहती है विद्यालय में पढ़ाई का इस तरह का माहौल है कि बच्चों को घर-घर जाकर बुलाना नहीं पड़ता बच्चे स्वयं विद्यालय में पढ़ने के लिए चले आते हैं।विद्यालय में शत प्रतिशत बच्चे पूरी यूनिफॉर्म, टाई,बेल्ट और आई कार्ड पहनकर विद्यालय आते हैं।

वंतनगर/इटावा। हाईवे स्थित सेंट पीटर सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में मंगलवार को इतिहास क्लब का गठन हुआ जिसका का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. शैलेन्द्र कुमार शर्मा प्राचार्य चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय ने विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर थॉमस इज़िकड़ की उपस्थिति में देश को आजाद करने वाले वीर अमर सपूतो स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलन कर किया। तदुपरांत प्रधानाचार्य फादर थॉमस इजिकड ने मुख्य अतिथि को बुके एवं मोमेंटो देकर स्वागत कियाI
जसवंतनगर/इटावा। बचपन ए प्ले स्कूल में रक्षाबंधन को लेकर राखी बनाओ प्रतियोगिता हुई।
जसवंतनगर/इटावा। प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक को स्कूल से लौटने के दौरान अपहृत कर बदमाश उसके घर से उसकी पत्नी से फिरौती के रूप में सरेआम 50 हजार रुपए वसूल ले गए। बदमाश प्रधानाध्यापक की बाइक और मोबाइल फोन भी लूट ले जाने में सफल रहे। बाद में प्रधानाध्यापक को कचौरा बाईपास रोड पर एक गड्ढे में धकेल कर फरार हो गए।