Home » सेंट पीटर्स विधालय में इतिहास क्लब का हुआ गठन।

सेंट पीटर्स विधालय में इतिहास क्लब का हुआ गठन।

by admin

जसवंतनगर/इटावा। हाईवे स्थित सेंट पीटर सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में मंगलवार को इतिहास क्लब का गठन हुआ जिसका का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. शैलेन्द्र कुमार शर्मा प्राचार्य चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय ने विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर थॉमस इज़िकड़ की उपस्थिति में देश को आजाद करने वाले वीर अमर सपूतो स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलन कर किया। तदुपरांत प्रधानाचार्य फादर थॉमस इजिकड ने मुख्य अतिथि को बुके एवं मोमेंटो देकर स्वागत कियाI

मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ.शैलेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि सर्वप्रथम मैं विद्यालय परिवार को इतिहास क्लब गठन के लिए धन्यवाद देता हूं क्लब के गठन से बच्चों में हमारे देश के इतिहास के बारे में जानकारी तो मिलेगी ही साथ में इतिहास विषय में रुचि भी बढ़ेगीI

विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर थॉमस इजिकड ने कहा कि इतिहास क्लब गठन का उद्देश्य तभी सार्थक होगा जब सभी विद्यार्थी शहीद वीर अमर सपूतो स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और देश के प्रति बलिदान के मूल्यों को समझ कर प्रत्येक बच्चा अपने करियर में ऊंचे शिखर पर पहुंचकर देश को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाकर विश्व गुरु बनाएगाI कार्यक्रम में बच्चों द्वारा इतिहास से संबंधित कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये गयेIकार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कियेI

कार्यक्रम को सफल बनाने मे अध्यापकगण अनिल सर, पंकज पांडे, बीजू, गिरीश, राय वर्गीज, अनिता जैन, जैकव कोसी, रुपेन्द्र शर्मा, तरु भरतिया, रम्या मिस नेहा शर्मा, अर्जुन दीक्षित आदि का योगदान रहा।

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00