Home » शिवपाल सिंह महाविद्यालय में मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन

शिवपाल सिंह महाविद्यालय में मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन

by admin

जसवंतनगर/इटावा। शिवपाल सिंह महाविद्यालय में मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 50 से ज्यादा छात्राओं ने भाग लिया, विजेताओं को कालेज प्रवंधन की ओर प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी कुमकुम ने प्राप्त किया।

कालेज के एमडी विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य है कि छात्राओं की कलात्मक प्रतिभा को पहचानना। उन्होंने मेंहदी के प्राचीनतम इतिहास के बारे में बताते हुए तथा उसके औषधीय गुणों के बारे में ज्ञानवर्धक व्याख्यान देते हुए कहा कि मेहंदी शारीरिक गर्मी को दूर कर, शीतलता बनाए रखती है ।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में द्वतीय स्थान हिमांशी तथा तृतीय स्थान पर अंजली तथा कल्पना रही।

छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में बीए से लेकर बीएड की छात्राओं ने बढ़- चढ़कर भाग लिया तथा अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता में सहायक प्रबंधक अभिषेक यादव, प्रधानाचार्य संजय कुमार, सयोजक स्मिता यादव , तथा सलमान, संध्या वघेल,स्नेहलता यादव, शुरुचि यादव, मंतिका अंसारी मौजूद रहीं।

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00