Home » दिव्यांग बच्चों के सामाजिक एवं मानसिक विकास हेतु ब्लॉक स्तरीय स्पोर्ट्स इवेंट्स का आयोजन|

दिव्यांग बच्चों के सामाजिक एवं मानसिक विकास हेतु ब्लॉक स्तरीय स्पोर्ट्स इवेंट्स का आयोजन|

by admin

जसवंतनगर/इटावा। दिव्यांग बच्चों के सामाजिक एवं मानसिक विकास हेतु ब्लॉक स्तरीय स्पोर्ट्स इवेंट्स का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र पर किया गया।
खेलकूद का शुभारंभ अलकेश सकलेचा खंड शिक्षाधिकारी, विनोद कुमार, एआरपी जितेंद्र सिंह, ब्लॉक पीटीआई राजेश जादौन के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर हरी झंडी दिखाकर किया गया। प्रतियोगिता में दृष्टिबाधित बच्चों के लिए अनाज छूकर पहचाना, छड़ी दौड़, बच्चों के लिए चित्रकला, नींबू चम्मच दौड़, 100 मीटर दौड़, मानसिक मंद बच्चों के लिए 50 मीटर दौड़, गुब्बारा फोड़, म्यूजिक चेयर रेस, शारीरिक दिव्यांग बच्चों के लिए 50 मीटर दौड़, बहुदिव्यांग बच्चों के लिए गुब्बारा फोड़ आदि विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न गांव से आए हुए कुल 54 दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया।

जितेंद्र सिंह, नीरज बाबू, संध्या, प्रियंका, विवेक, संजीव कुमार तथा स्पेशल एजुकेटर सत्यनारायण प्रसाद, अनिल कुमार निर्णयाकों ने दिव्यांग बच्चों की प्रतिभाओं को देखा व सराहा और प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया।

चित्रकला प्रतियोगिता में सौम्य प्रथम, स्वाती द्वितीय, विराट तृतीय सुलेख प्रतियोगिता में दिव्या प्रथम अनुराग द्वितीय, स्वामी तृतीय, म्यूजिक चेयर रेस में विष्णु प्रथम, इनायत द्वितीय, गुब्बारा फोड़ में अनमोल प्रथम, लवकुश द्वितीय, करन तृतीय स्थान पर रहे।
मेंढक दौड़ प्रतियोगिता में आदित्य प्रथम, यस द्वितीय, रेहान तृतीय नींबू चम्मच दौड़ बालिका वर्ग में दिव्या प्रथम, सौम्या द्वितीय, इनायत तृतीय बालक वर्ग में गौरीनंदन प्रथम हिमांशु द्वितीय, ऋषि तृतीय रहे। सॉफ्टबॉल थ्रो में रमन प्रथम,हर्षित द्वितीय,अनाज छूकर पहचान में रिया अब्बल रही।

अध्यापक अनिल कुमार, ओमप्रकाश, अशोक कुमार, अवधेश कुमार सच्चिदानंद पांडे, यशवंत सिंह, सुनील कुमार, अनिमेष कुमार विशेष शिक्षक, विमल कुमार लेखाकार, हंसराज शाक्य कंप्यूटर आपरेटर व शशांक कुमार उपस्थित रहे।

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00