Home » मिशन शक्ति के अन्तर्गत भरथना क्षेत्र के होली प्वाइंट एकेड़मी में एक कार्यक्रम आयोजन।

मिशन शक्ति के अन्तर्गत भरथना क्षेत्र के होली प्वाइंट एकेड़मी में एक कार्यक्रम आयोजन।

by admin

भरथना/इटावा:- मिशन शक्ति के अन्तर्गत भरथना क्षेत्र के होली प्वाइंट एकेड़मी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को “सुरक्षा“, “सम्मान“ एवं “स्वावलंबन“ के प्रति जागरूक करना था। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रशासन द्वारा चलायी जा रही योजना “मिशन शक्ति“ के अन्तर्गत कराया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री श्रीकृष्ण यादव व नगर पालिका परिषद, भरथना के अध्यक्ष अजय यादव ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। नारी सशक्तिकरण व नारी सुरक्षा हेतु जागरूकता लाने हेतु विद्यालय द्वारा उक्त कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। जिसमें नारी अत्याचार व उनकी सुरक्षा पर प्रस्तुत नाटक विशेष रहा। कार्यक्रम में आए हुए अतिथि गोपाल मोहन शर्मा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए नवरात्रि के सुअवसर पर समस्त देवियों की विशेषता का वर्णन किया। पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कवि अशोक यादव ने नारी शक्ति की महिमा बताते हुए एक कविता का पाठ किया।

नारी सक्ति का सम्मान करते हुए विद्यालय की कक्षा-10 की 41 छात्राओं को बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने के लिए 5000 रू0 की छात्रवृत्ति विद्यालय की तरफ से प्रदान की गई। विद्यालय के चेयरमैन डा0 प्रदीप चन्द्र पाण्डेय ने छात्राओं को अपने भविष्य में सजग व सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित किया एवं कहा कि नारी उत्पीड़न रोकने के लिए महिलाओं का शिक्षित व आत्मनिर्भर होना अति आवश्यक हैं।
छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए नारी को सम्मानजनक व सुरक्षात्मक प्रवेश दिलाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर के युवाओं को संस्कारी बनाना बेहद जरूरी है तभी सशक्त नारी का निर्माण कर पाना संभव है। प्रधानाचार्य आर0 के0 पाण्डेय ने समस्त नारी शक्तियों को शुभकामनाएँ दी।
इस कार्यक्रम का संचालन निशी पाण्डेय एवं दीपक सिंह चौहान द्वारा किया गया।


कार्यक्रम को सफल बनाने में अमित श्रीवास्तव, अनुराग दीक्षित, अरूण मोटवानी, गौरव वर्मा, पवन शुक्ला, आनंद तिवारी, सुमित यादव, मनोज त्रिपाठी, अनुराधा पाठक, शालिनी चौहान, रीना शर्मा, मेघा शर्मा, सुष्मिता पोरवाल, वरूण शाक्य, जितेन्द्र सिंह, विवेक कुमार शानू वर्मा सहित समस्त विद्यालय स्टाफ आदि का विशेष सहयोग रहा।

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00