जसवंतन
गर/इटावा। हाईस्कूल परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली सात बालिकाओं को पुरस्कृत करते हुए साइकिल प्रदान की गईं।
खुशी की उड़ान सामाजिक संस्था की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इन बालिकाओं की हौसला अफजाई की गई।
हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज की हाईस्कूल में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली बालिका प्रथा व जीजीआईसी की स्नेहा, चौ. सुघर सिंह की रिया, मुलायम सिंह इंटर कॉलेज रायनगर की सुहानी, शांति देवी इंटर कॉलेज की डोली, जोधा सिंह इंटर कॉलेज की उमा कुमारी तथा रामजानकी विद्यालय की अनुष्का को पुरस्कृत करते हुए साइकिल प्रदान की गईं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आरएसएस के विभाग सह संघ चालक रामनरेश शर्मा ने कहा कि संस्था समाज की भलाई के लिए कार्य कर रही है ऐसे कार्यक्रम समाज को मार्गदर्शन देते हैं। पूर्व सीएमओ डॉक्टर वी के गुप्ता ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को भी यूं ही समाज हित के कार्य करते रहना चाहिए। इंस्पेक्टर कपिल दुबे ने भी संस्था के समाज हित कार्यों की सराहना की।
संस्था की अध्यक्ष सारिका दुबे ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा महिलाओं, बालको दिव्यांगों व निर्धन बालिकाओं के हित में कार्य कर रही है। समय-समय पर रक्तदान व चिकित्सा शिवरों का आयोजन भी किया जाता है। उन्होंने डॉक्टर विवेक अग्निहोत्री को अपनी संस्था का इटावा जिलाध्यक्ष भी नियुक्त किया। इस दौरान स्थानीय समाजसेवियों व पत्रकारों को भी मंच पर सम्मानित किया गया।
संस्था द्वारा स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया जहां तमाम मरीजों ने अपनी बीमारियों को लेकर चिकित्सकीय सलाह ली। दंत चिकित्सक डॉ प्रदीप यादव आदि शामिल रहे। संचालन वेद जायसवाल ने किया। प्रमुख रूप से प्रधानाचार्या प्रज्ञा सिंह, रामजी शुक्ला, प्रतीक यादव के अलावा आशीष अग्निहोत्री, मनीष उपाध्याय तथा अभिभावकगण मौजूद रहे।
तनगर/इटावा। प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुरा के बच्चों को लायन सफारी का भ्रमण कराया गया।
जसवंतनगर/इटावा। उ. प्र. सेवानिवृत प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद के बैनर तले आयोजित समारोह में अस्सी वर्ष से अधिक आयु वाले क्षेत्र के आठ पेंशनर शिक्षकों को सम्मानित किया गया।



जसवंतनगर/इटावा। आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को गर्म पका पकाया भोजन वितरित होना शुरू हुआ।



बीएसए ने कक्षाओं में जाकर बच्चों की उपस्थिति और शैक्षणिक व्यवस्था को देखा उन्होंने बच्चों कम संख्या देखकर प्रधानाचार्या प्रमेश गोयल को बच्चों की उपस्थिति अधिक करने को निर्देशित किया। इतना ही नहीं उन्होंने बच्चों से सवाल किए तो जवाब सही पाकर सरहाना की। उन्होंने एमडीएम की जानकारी के लिए रसोई घर मे पड़ताल की उन्होंने रसोइयों से कितनी रोटी व कितनी सब्जी व बच्चों की संख्या आदि की जानकारी ली उन्हें यहां सबकुछ ठीक ठाक मिला।
जसवंतनगर/इटावा। हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज के खिलाडी छात्र रिषी कुमार का चयन राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता-2023 के लिए हुआ है। चयन पर कॉलेज और नगर में हर्ष का माहौल है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन गोवा में होगा।





