Home » फुलरई के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा चौपाल लगायी गयी |

फुलरई के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा चौपाल लगायी गयी |

by admin

जसवंतनगर(इटावा)। प्रदेश शासन प्रदेश में बेसिक शिक्षा का स्तर सुदृढ़ करने के लिए जोरदार प्रयास कर रही है। जनभागीदारी को बढ़ाने के लिए भी उसने गांव-गांव लोगों की मंशानुरूप अनेक आयोजन शुरू किए हैं।

शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित करने के इसी उद्देश्य को लेकर सोमवार को प्राथमिक विद्यालय, फुलरई, ब्लाक जसवंतनगर में शिक्षा चौपाल का अभिनव आयोजन किया गया।

खण्ड शिक्षा अधिकारी अलकेश सकलेचा के निर्देश पर आयोजित इस शिक्षा चौपाल में प्राथमिक स्तर के बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए सरकार द्वारा निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन पर विचार विमर्श किया गया। बताया गया कि समयबद्ध रूप से इसकी प्राप्ति के लिए लक्ष्य अनुसार सरकारी गाइड लाइन के अंतर्गत अलग अलग गतिविधियां संचालित की जा रही है।

निपुण भारत मिशन को गति देने एवं जनसमुदाय की भागीदारी बढ़ाने हेतु फुलरई के बाद ब्लाक के दो और विद्यालयों में यह चौपाल आयोजित होगी।
फुलरई में आयोजित इस चौपाल में गांव के बच्चों के अभिभावको एवं ग्राम प्रधान वीर सिंह बघेल ने भी भाग लिया और अपने-अपने विचार व्यक्त किये। ।
चौपाल का संचालन एआरपी जितेन्द्र यादव ने किया। चौपाल में उपस्थिति अभिभावकों को निपुण लक्ष्यो, कन्या सुमंगला, राष्ट्रीय आय आधारित परीक्षा इन्स्पायर अवार्ड, आदि लाभकारी योजनाएं के बारे में जानकारी दी।
चौपाल में प्रधानाध्यापिका पुष्पांजलि त्यागी ने सभी अभिभावकों से कहा कि वह अपने अपने बच्चों की शिक्षा में क्या प्रगति हुई है?.. इसकी जानकारी अवश्य ही समय-समय पर स्कूल आकर उपलब्ध कराये।

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00