जसवंतनगर/इटावा। बचपन ए प्ले स्कूल में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के एमडी राहुल दीक्षित ने बच्चों को गणेश चतुर्थी के महत्व इतिहास संबंधी जानकारी दी।
प्ले स्कूल के बच्चों ने श्री गणेश जी की मूर्ति को पर्यावरण की दृष्टि से बनाया और सुंदर ढंग से सजाया। नन्हे-मुन्ने बच्चे रंग-बिरंगे परिधानों में नजर आए। स्कूल के प्रधानाचर्या ने कहा कि हर शुभ कार्य के प्रारंभ में श्री गणेश जी को प्रणाम करना शुभ माना जाता है।
इस कार्यक्रम में स्कूल एमडी राहुल दीक्षित द्वारा श्री गणेश जी की महाराज की आरती की गई व सारा माहौल गणपति बप्पा मोरिया मंगल मूर्ति मोरिया से सारा माहौल गुंजायमान हो उठा। मोदक व लड्डू आदि का भोग लगाकर बच्चों व भक्तों में वितरित किया गया।