जसवंतनगर/इटावा। प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से किए गए निरीक्षण में नगरीय कम्पोजिट कन्या विद्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों के तीन विद्यालय बंद मिले और अन्य स्कूल खुले लेकिन कुल 31 शिक्षक व शिक्षिकाएं व शिक्षा मित्र अनुपस्थित पाए गए। शिक्षा मित्र तथा शिक्षकों की अनुपस्थिति का वेतन काटने का निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई इस कार्रवाई से विभागीय गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय आदेश के अनुपालन में जसवंतनगर के खण्ड शिक्षा अधिकारी अलकेश सकलेचा द्वारा प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से पिछले कुछ दिनों में किए गए निरीक्षण के दौरान नगर क्षेत्र के कम्पोजिट कन्या विद्यालय समेत ग्राम महामई के उच्च प्राथमिक विद्यालय व दोंदुआ के प्राथमिक विद्यालय बंद मिला व शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाये गये थे।
बीएसए डॉ. राजेश कुमार ने अनुपस्थित कर्मचारी सत्य प्रकाश हेड मास्टर सरामई, संध्या गोयल शिक्षा मित्र पाताझारी, सुरेंद्र बाबू स.अ. महामई, अल्का यादव स.अ. पाताझारी, रीना दोहरे स.अ.फतेहपुरा, दाऊ दयाल वर्मा हेड मास्टर नगला नया, अनुपम शिक्षा मित्र चक, अखिलेश कुमारी शिक्षामित्र कैलोखर, निशा शिक्षामित्र महामई, यासमीन फातिमा स.अ. सिरसा, रियाजुद्दीन स.अ. झलोखर, विनीता कुमारी शिक्षा मित्र झलोखर, नीति यादव स.अ. नगला नया, राजवीर सिंह स.अ.महामई, उदयवीर सिंह हेड महामई, रवि कुमार यादव हेड प्रेमनगर, अजय कुमार स.अ. झलोखर, सोनू यादव शिक्षा मित्र भावलपुर, राघवेंद्र प्रताप स.अ. सरामई, मीरा देवी स.अ. चक कुल मिलाकर 3 शिक्षा मित्र व 28 शिक्षक शिक्षिकाओं का अनुपस्थित तिथि का वेतन मानदेय काटने का निर्देश दिया है।
जसवन्तनगर/इटावा। चौ०सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इटावा: बीआरसी जसवन्तनगर पर अभिभावक परामर्श शिविर आयोजित किया गया जिसमें 60 अभिभावक हुए उपस्थित।
कार्यक्रम में उपस्थित जितेन्द्र कुमार यादव ए.आर.पी. एवं परिषदीय विद्यालयों से नोडल टीचर्स संजीव कुमार कम्पो0 परसौआ, विद्यासागर प्रा0वि0 डुढहा,नीरज बाबू व पंकज कुमार प्रा0वि0 मलाजनी, संजेश सिंह कम्पो0 भैसरई, विमल कुमार सहायक लेखाकार, हंसराज ध्वज कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं स्पेशल एजुकेटर सत्यनारायण प्रसाद, अनिल कुमार द्वारा दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को बच्चों से सम्बन्धित विडियों एवं फोटोग्राफ्स् दिखायें गयें। साथ ही अर्चना सिन्हा डीसी आई.ई.डी ए0के0 सकलेचा बीईओ जसवन्तनगर द्वारा बच्चों के अभिभावकों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र एवं उससे मिले वाली सुविधाओं के विषय में चर्चा की गयी और कहॉ गया कि यह बच्चें भी किसी से कम नही है। दिव्यांगता अभिशाप नहीं है। शीघ्र पहचान कर सावधानियॉ एवं उपाय कर सुधार किया जा सकता है। बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोडते हुए शासन द्वारा मिल रही सुविधाओं का लाभ उठायें। विकास खण्ड में कार्यरत विशेष शिक्षक अनिल कुमार,सत्य नारायण तथा सहयोग में अवधेश कुमार, यशवन्त सिंह, सच्चिदानन्द पाण्डेय, अवधेश सिंह द्वारा बच्चों नामांकन किया गया।
इटावा:”मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड ताखा के प्राथमिक विद्यालय नगला मके में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के पूर्वाभ्यास एवं बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक कठपुतली एवं जादू आदि कार्यक्रम एवं
तनगर/इटावा। स्वतंत्रता दिवस आयोजन के करीब होने के साथ ही स्वतंत्रता दिवस और अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों में जोशो खरोश के साथ तेजी आ गई है।
जसवंतनगर/इटावा। क्षेत्र में शिक्षकों ने अपने-अपने स्कूलों को बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया। आजमगढ़ के स्कूल में छात्रा की मौत हो जाने पर बिना जांच प्रिंसिपल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौपा।
जसवंतनगर/इटावा। चौ. सुघर सिंह नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में विश्व स्तनपान सप्ताह को विभिन्न कार्यक्रम करके आयोजित किया गया।
जसवंतनगर(इटावा) । शिक्षा परिषद के तत्वावधान में आयोजित एकदिवसीय संकुल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन धरवार धनुआं मलाजनी नगर क्षेत्र एवं सरायभूपत में किया गया जिसमें न्याय पंचायतों के जूनियर स्तर के बालक बालिकाओं ने हर्षोल्लास के साथ प्रतिभाग किया।
जसवंतनगर/इटावा। नगर के हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज में श्री अन्न एक मूल्यवर्धित पौष्टिक या भ्रांति आहार विषय पर मौखिक व लिखित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे जनपदीय स्कूलों से सर्वश्रेष्ठ 45 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
इटावा:पुरानी पेंशन की बहाली एवं निजीकरण की समाप्ति के सम्बन्ध में आल टीचर्स / इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (ATEWA) पुरानी पेंशन बचाओ मंच इटावा (उ० प्र०) के द्वारा इटावा सांसद रामशंकर कठेरिया को एक ज्ञापन सौंपा।