इटावा:पुरानी पेंशन की बहाली एवं निजीकरण की समाप्ति के सम्बन्ध में आल टीचर्स / इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (ATEWA) पुरानी पेंशन बचाओ मंच इटावा (उ० प्र०) के द्वारा इटावा सांसद रामशंकर कठेरिया को एक ज्ञापन सौंपा।
सौपे गए ज्ञापन में बताया है कि उत्तर प्रदेश के 15 लाख सहित देश के लगभग 1 करोड़ शिक्षकों, कर्मचारियों व अधिकारीयों को मिलने वाली सामाजिक सुरक्षा पुरानी पेंशन व्यवस्था (OPS) को समाप्त कर शोषणकारी व विभेदकारी नयी पेंशन व्यवस्था (NPS) लागू कर दी गयी, जो न तो शिक्षकों, कर्मचारियों के हित में है और न ही प्रदेश व देश के हित में है।
अब तो NPS के दुष्परिणाम भी सामने आने लगे हैं। NPS के तहत सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों, कर्मचारियों व अधिकारियों को किसी को रू.1200, रू.1800, रू.3500 रु.4000 तक पेंशन के रूप में प्राप्त हो रही है। जिससे उन्हें अपना जीवनयापन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इतने कम पैसे में वह अपने स्वास्थ्य का ख्याल कैसे रखें व कैसे अपने परिवार की जिम्मेदारियों को निभाएँ? जबकि जीवन के अपने अमूल्य समय उसने देश व सरकार को अपनी सेवाएं दी।
यहाँ तक की देश की रक्षा करने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अर्धसैनिक बलों को भी पुरानी पेंशन व्यवस्था (OPS) से वंचित कर दिया गया है, जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। जबकि वह सभी अपना सर्वोच्च न्योछावर करके देश की सुरक्षा करते हैं और उन्हें सेवनिवृत्ति के बाद सामाजिक सुरक्षा नहीं मिलती उनका कहना है देश की परिसंपत्तियों पर प्रदेश व देश की जनता काअधिकार है परन्तु जिस प्रकार से सरकारी संस्थाओं का निजीकरण किया जा रहा है
आल टीचर्स / इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (ATEWA) ने देश के करोड़ों शिक्षकों, कर्मचारियों व अधिकारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था (OPS) बहाल करवाने तथा लगातार हो रहें निजीकरण को समाप्त करवाने की के लिए इटावा सांसद को ज्ञापन सौप कर मांग की है।