जसवंतनगर(इटावा) । शिक्षा परिषद के तत्वावधान में आयोजित एकदिवसीय संकुल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन धरवार धनुआं मलाजनी नगर क्षेत्र एवं सरायभूपत में किया गया जिसमें न्याय पंचायतों के जूनियर स्तर के बालक बालिकाओं ने हर्षोल्लास के साथ प्रतिभाग किया।
सरायभूपत प्रतियोगिता आयोजन यूपीएस कम्पोजिट जैनपुर नागर के प्रांगण में हुआ जिसमें बालक एकल वर्ग में शिवा यूपीएस जैनपुर नागर विजेता रहे पल्लवी यूपीएस जैनपुर नागर विजेता रही। डबल में शिवा जैनपुर नागर एवं रितिक यूपीएस नगला छत्ते विजयी घोषित हुए|
बालिका वर्ग में पल्लवी एवं शिखा जैनपुर नागर ने विजयी प्राप्त की धनुवां में मोहनी एवं बंदना यूपीएस मीरखपुर पुठियाँ विजेता रही मनीष एवं अमन मीरखपुर पुठियाँ की जोड़ी ने विजेता होने का गौरव प्राप्त किया।मलाजनी में प्रांकित मलाजनी प्रांशु शाक्य भतौरा विजयी हुए एवं बालिका वर्ग में कीर्ति मलाजनी खुशबू नगला नया विजयी रही।
धरवार में सिंगल में मोहिनी धरवार, डबल में मोहनी एंजिल धरवार विजेता , सिंगल देवांशु झबरापुरा विजेता रहेI महकप्रताप,मयंक यूपीएस महामई डबल में विजेता रहे।निर्णायक की भूमिका निर्निमेष, केशव, नदीम, देवेंद्र कुमार, योगेंद्र कुमार, सत्यवीर, रामनरेंद्र, रोहित, सत्यनारायण प्रसाद ने निभाई।
समस्त प्रतियोगिता सफलतापूर्वक राजेश जादौन ब्लाक व्यायाम शिक्षक के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम में अमरपाल यादव हरी कुमार मोहम्मद फुरखान अरशद हुसैन हरिमोहन राजपूत आदि ने सहयोग किया।