Home » जीजीआईसी में महिलाओं व बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के लिये जागरुक किया |

जीजीआईसी में महिलाओं व बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के लिये जागरुक किया |

by admin

जसवंतनगर/इटावा। जीजीआईसी में आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम दौरान महिलाओं व बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के लिये जागरुक किया गया। सिपाही कोमल व बबली ने बलिकाओं से बातचीत कर उन्हें महिलाओं की सुरक्षा हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों एवं नियमों तथा महिलाओं के विरुद्ध घटित होने वाले अन्य अपराधों पर कानूनी कार्रवाई के सम्बंध में विस्तृत रुप से जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया और सरकार द्वारा चलाई जा रही मिशन शक्ति के तहत योजनाओं की जानकारी देकर लाभ उठाने के लिए छात्राओं व महिलाओं को प्रेरित किया।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों के प्रति सभी को संवेदनशील होकर कार्य करना चाहिए। कोतवाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सोलंकी ने स्कूल की छात्राओं व महिलाओं से बातचीत की और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता छात्राओं को सुरक्षा संबंधित कई सुझाव दिए। इस दौरान प्रधानाचार्या प्रज्ञा सिंह, ज्योत्स्ना यादव, निधि सिंह, संध्या बवेरिया आदि शिक्षिकाओं समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00