Home » राष्ट्रीय कबड्‌डी प्रतियोगिता के लिए छात्र रिषी कुमार चयनित।

राष्ट्रीय कबड्‌डी प्रतियोगिता के लिए छात्र रिषी कुमार चयनित।

by admin

जसवंतनगर/इटावा। हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज के खिलाडी छात्र रिषी कुमार का चयन राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता-2023 के लिए हुआ है। चयन पर कॉलेज और नगर में हर्ष का माहौल है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन गोवा में होगा।

कॉलेज के राष्ट्रपति पुरस्कृत प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव ने चयनित खिलाड़ी छात्र को साधुवाद और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बताया कि खिलाड़ी छात्र रिषी कुमार इंटरमीडिएट का साइंस वर्ग का होनहार छात्र है साथ ही खेल में रुचि होने के कारण एक अच्छा खिलाड़ी भी है। खिलाड़ी छात्र ने अपनी प्रतिभा से कॉलेज ही नहीं जिला व नगर को गौरवान्वित किया है।जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कबडडी प्रतियोगिता हिन्दू विद्यालय में हुयी थी जिसमें जनपदीय कबड्डी टीम में चयनित होकर मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता श्री ऋषि भूमि इंटर कॉलेज, सौरिख कन्नौज में आयोजित की गई थी।

जिसमें रिषी कुमार ने अपने अच्छे प्रदर्शन के आधार पर कानपुर मंडल की टीम में चयनित होकर प्रदेशीय प्रतियोगिता जिसका आयोजन 7 से 10 नवंबर को शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज, आज़मगढ़ में किया गया था। राज्य प्रतियोगिता में उत्कृष्ट उम्दा प्रदर्शन के आधार पर कबड्डी विशेषज्ञों द्वारा राज्य कबड्डी टीम उत्तर प्रदेश में चयन किया गया है। अब यह होनहार खिलाड़ी प्रदेशीय टीम के साथ राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा।

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00