Home » बचपन ए प्ले स्कूल में रक्षाबंधन को लेकर “राखी बनाओ प्रतियोगिता”

बचपन ए प्ले स्कूल में रक्षाबंधन को लेकर “राखी बनाओ प्रतियोगिता”

by admin

जसवंतनगर/इटावा। बचपन ए प्ले स्कूल में रक्षाबंधन को लेकर राखी बनाओ प्रतियोगिता हुई।

इस प्रतियोगिता में नँन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने राखी बनाकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया।
हाइवे पर स्थित शिवपाल सिंह महाविद्यालय के सामने बचपन ऐ प्ले स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिता में नर्सरी से पांचवी तक के बच्चों ने भाग लिया।

जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय एमडी राहुल दीक्षित ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

विद्यालय प्रधानाचार्य ने बच्चों को चावल, सरसों, कॉटन, हरा पत्ते, माचिस की तीली के जरिए आकर्षक राखी बनाने व घरेलू वस्तुओं का उपयोग करने का परामर्श दिया एवं विदेशी चायनीज उत्पादों का बहिष्कार करने की अपील की। इस मौके पर स्कूल की। शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम सफल बनाने में बढ-चढ कर भाग लिया। (जसवंतनगर समाचार टीम)

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00