जसवंतनगर/इटावा। सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों से झाड़ू लगवाने के मामले में खंड शिक्षा अधिकारी ने तीन अध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा है।
प्राथमिक विद्यालय तमेरी स्कूल के अध्यापकगण जगतेन्द्र पाल सिंह प्रधानाध्यापक, इशरतउल्ला अंसारी सहायक अध्यापक एवं पारुल सहायक अध्यापक के द्वारा विद्यार्थियों से झाड़ू लगवाई जा रही थी इसका वीडियो वायरल होने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी अलकेश सकलेचा द्वारा अध्यापकों की उपस्थिति में झाड़ू लगवाने को लेकर कहा गया कि शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के अनुसार एवं बाल श्रम के अंतर्गत किसी भी बच्चे से झाड़ू लगवाना घोर अपराध है जो आपके द्वारा किया गया है जिससे विभाग की छवि धूमिल हो रही है अतः आप अपना लिखित स्पष्टीकरण पत्र प्राप्त के दो दिवस के भीतर अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में प्रस्तुत करें अन्यथा की स्थिति में विभाग द्वारा की जाने वाली कार्रवाई के आप स्वयं जिम्मेदार होंगे।
जसवंतनगर/इटावा। जीजीआईसी में आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम दौरान महिलाओं व बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के लिये जागरुक किया गया। सिपाही कोमल व बबली ने बलिकाओं से बातचीत कर उन्हें महिलाओं की सुरक्षा हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों एवं नियमों तथा महिलाओं के विरुद्ध घटित होने वाले अन्य अपराधों पर कानूनी कार्रवाई के सम्बंध में विस्तृत रुप से जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया और सरकार द्वारा चलाई जा रही मिशन शक्ति के तहत योजनाओं की जानकारी देकर लाभ उठाने के लिए छात्राओं व महिलाओं को प्रेरित किया।
जसवंतनगर/इटावा। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा के तत्वाधान में हिंदू विद्यालय इंटर कालेज में लिखित परीक्षा के सफल विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा आयोजित की गई जिसमें लिखित परीक्षा में सफल जूनियर और सीनियर वर्ग के दो दो छात्र एवं छात्राओं ने इस मौखिक परीक्षा में भाग लिया। लिखित परीक्षा में क्षेत्र के नौ स्कूल कालेजों ने भाग लिया था।


र/इटावा। खण्ड शिक्षा अधिकारी अलकेश कुमार सकलेचा के निर्देशन में परिषदीय विद्यालयों में महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वालम्बन के मिशन शक्ति के अन्तर्गत प्रभात फेरी निकाली गई।
जसवंतनगर/इटावा। ब्लॉक क्षेत्र में जिला समन्वयक प्रशिक्षण ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया गया।






इस अवसर पर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष विनोद यादव ,जिला संगठन मंत्री हरीमोहन राजपूत एवं ब्लॉक पीटीआई राजेश जादौन, टीचर्स क्लब के अध्यक्ष शशि भूषण यादव ,संघर्ष समिति के अध्यक्ष नितिन यादव एवं शैक्षिक महासंघ के जिला महामंत्री जितेंद्र यादव, विनय यादव, नरेन्द्र यादव ,उमेश चंद्र ,अमरपाल यादव, सुधीर शाक्य, पंकज यादव ,मधुर श्रीवास्तव ,धर्मेंद्र यादव , प्रवीन यादव, अखिलेश कुमार, धर्मवीर ,रमेश चंद्र ,दीपक ,आलोक चौहान ,ज्योति यादव ,पूजा ,प्रियंका सिंह, पुष्पांजलि, त्यागी, संगीता, उषा, विमल कुमार ,हंसराज ,शशांक ,सुबोध, नकुल, कैलाश, गजेंद्र ,राजकुमार आदि ने सहयोग किया।
वंतनगर/इटावा। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर चौ0 सुघर सिंह नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के बी0 एस-सी नर्सिंग तृतीय वर्ष के छात्र छात्राओं ने जिले में विभिन्न जगहों पर जाकर आम जनमानस को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूक किया।