जसवंतनगर (इटावा):- जनपदीय माध्यमिक स्कूली कबडडी प्रतियोगिता आयोजित की गई इस प्रतियोगिता का उदघाटन जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार ने प्रतिभागियो से परिचय प्राप्त कर तथा दीप प्रज्जवलित कर किया।

प्रतियोगिता के सीनियर वालक वर्ग मे बीएसटी बलरई तथा सीनियर बालिका वर्ग मे हिन्दू विद्यालय की टीम अपने अपने वर्गो मे बिजेता रही।
हिन्दू विद्यालय इंटर कालेज मे आयोजित इस प्रतियोगिता के सीनियर वालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल मे बीएसटी बलरई ने अहेरीपुर को , दूसरे सेमाफइालज मे हिन्दू विद्यालय ने बसरेहर को, हराया, फाइनल मे बीएसटी बलरई ने हिन्दू विद्यालय की टीम को हराया। सीनियर बालिका वर्ग मे पहले सेमीफाइनल मे धनुआ की टीम ने अहेरीपुर को, जबकि दूसरे सेमीफाइनल मे हिन्दू विद्यालय ने चौ0 सुघर सिंह को हराया। फाइनल मैच मे हिन्दू विद्यालय ने धनुआ की टीम को हराया।
सव जूनियर वालक वर्ग मे पहले सेमीफाइनल मे अहेरीपुर की टीम ने धनुवा की टीम को तथा दूसरे सेमीफाइनल मे हिन्दू विद्यालय ने बलरई की टीम को हराकर फाइनल मे प्रवेश किया। फाइनल मे अहेरीपुर ने हिन्दू विद्यालय की टीम को हराया। सव जूनियर बालिका वर्ग के फाइनल मे धनुवा की टीम ने चौ0 सुघर सिंह की टीम को हराकर बिजय श्री हासिल की।
इस प्रतियोगिता मे प्रबंधक राहुल गुप्ता के अलावा उपस्थिति प्रधानाचार्यो मे अनुज प्रताप सिंह यादव, बिनोद कुमार, सचिन यादव, करतार सिंह, निशा वर्मा,डा0 अमिता यादव, बंदना मिश्रा, मनोरमा रानी, तथा मंजू भदौरिया उपस्थिति रही। इस प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने मे व्यायाम शिक्षक कौशलेन्द्र यादव, इन्द्रपाल सिंह, राणा यादव, अनिल कुमार, हिमांशु यादव, मनोज कुमार, ग्रीश बाबू, सुमित यादव, तथा आशा वशिष्ट का योगदान रहा।
मेजवान हिन्दू विद्यालय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद यादव ने सभी का आभार प्रकट किया तथा बताया मंडलीय कबडडी प्रतियोगिता तहसील सौरिख जिला कन्न्नौज 21 अक्टूवर को खेली जायेगी।