Home » परिषदीय विद्यालयों में मिशन शक्ति के अन्तर्गत प्रभात फेरी निकाली गई।

परिषदीय विद्यालयों में मिशन शक्ति के अन्तर्गत प्रभात फेरी निकाली गई।

by admin

जसवंतनगर/इटावा। खण्ड शिक्षा अधिकारी अलकेश कुमार सकलेचा के निर्देशन में परिषदीय विद्यालयों में महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वालम्बन के मिशन शक्ति के अन्तर्गत प्रभात फेरी निकाली गई।

जिसमें बच्चों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी का जो करे अपमान, उसे समझो पशु समान। जब नारी में शक्ति भरी, क्यों कहे इन्हें बेचारी। देश को आगे बढ़ाना है, तो नारी को सशक्त बनाना है। इस तरह के नारे व स्लोगन के साथ उत्साहपूर्वक गाँव एवं नगर में रैली निकाली गई।

अध्यापकों ने बच्चों को जानकारी दी कि मिशन शक्ति’ को 15वें वित्त आयोग की अवधि वर्ष 2021-22 से 2025-26 के दौरान लॉन्च किया गया है। मिशन शक्ति एकीकृत महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम है जिसे महिलाओं की रक्षा, सुरक्षा और सशक्तीकरण हेतु अम्ब्रेला योजना के रूप में कार्यान्वयन हेतु शुरू किया गया है।

इस अभियान के माध्यम से विभिन्न प्रकार के जागरूकता एवं ट्रेनिंग प्रोग्राम का संचालन किया जाता है। जिससे कि प्रदेश की महिलाओं को उनके अधिकारों को लेकर जागरूक बनाया जा सके। मिशन शक्ति का उद्देश्य विकलांग, सामाजिक और आर्थिक रूप से हाशिए पर रहने वाले और कमजोर समूहों सहित सभी महिलाओं और लड़कियों को देखभाल और सुरक्षा की आवश्यकता के लिए उनके समग्र विकास के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक सेवाएं और जानकारी प्रदान करना है।

इस अवसर पर लगभग सभी परिषदीय विद्यालयों में प्रभात फेरी, वाद- विवाद प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम आयोजित हुए। उक्त कार्यक्रम के प्रचार प्रसार एव क्रियान्वयन में अध्यापकों व विमल कुमार सहायक लेखाकार का योगदान रहा।

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00