जसवंतनगर/इटावा। न्याय पंचायत केंद्र मलाजनी में खंड शिक्षा अधिकारी अलकेश कुमार सकलेचा के निर्देशन में संकुल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कंपोजिट विद्यालय अधियापुर में किया गया।
प्राथमिक स्तर बालक वर्ग प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय भतौरा, बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय अधियापुर विजय घोषित हुए तथा उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय भतौरा एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय जगसौरा संयुक्त रूप से एवं बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय रजमऊ विजयी घोषित हुआ।
प्रतियोगिता को संपन्न कराने में ब्लॉक पी टी आई राजेश जादौन संकुल खेल प्रभारी मोहम्मद फुरकान, अजीत कुमार एवं सभी विद्यालय से आए प्रधानाध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।