220
इटावा:”मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड ताखा के प्राथमिक विद्यालय नगला मके में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के पूर्वाभ्यास एवं बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक कठपुतली एवं जादू आदि कार्यक्रम एवं- विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
- उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आजादी का अमृत महोत्सव योजना के समापन समारोह में प्रदेश में ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के आयोजन के अन्तर्गत विकासखंड ताखा के प्राथमिक विद्यालय नगला मके के छात्र/ छात्राओं ने तिरंगा के साथ विभिन्न गतिविधि एवं तिरंगा सेल्फी कार्यक्रम मनाया।
- साथ ही आजादी की 75 वीं वर्षगांठ से प्रारंभ हुए आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के समापन समारोह में इंचार्ज प्रधानाध्यापक राम जी शर्मा,सहायक अध्यापक आदर्श कुमार और श्यामानंद ने पूरे सप्ताह भर बच्चों को प्रतिभाग कराया और सहयोग किया।