Home » होली प्वाइंट एकेडमी के छात्र/छात्राओं द्वारा national parents day धूमधाम से मनाया गया

होली प्वाइंट एकेडमी के छात्र/छात्राओं द्वारा national parents day धूमधाम से मनाया गया

by ishrat abbasi

इटावा:भरथना के होली प्वाइंट एकेडमी के छात्र/छात्राओं द्वारा नेशनल पेरेंट्स डे बड़े धूमधाम से मनाया गया।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के कक्षा 3 से 12 तक के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं प्रतिभाग कियागया जिसमें कार्ड मेकिंग, पोस्टर मेकिंग, क्लास डेकोरेशन एवं बेस्ट बैग में बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। प्रतियोगिताओं की शुरुआत करते हुए विद्यालय के चेयरमैन डा॰ प्रदीप चंद्र पाण्डेय ने बताया कि प्रत्येक छात्र- छात्राओं में ऐसे संस्कारों का निर्माण हो जिससे प्रत्येक छात्र/छात्रा अपने माता-पिता का जीवन पर्यन्त सम्मान करे। ऐसे ही संस्कारों को मजबूत करने के लिए समय-समय पर विद्यालय इस प्रकार के अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आर॰ के॰ पाण्डेय ने बच्चों द्वारा बनाए गए कार्ड्स, पोस्टर्स, क्लास डेकोरेशन एवं बेस्ट बैग कंपटीशन में शामिल बच्चों की प्रशंसा की। कार्ड मेकिंग कंम्पटीशन में गंगा हाउस की दीप्ति ने प्रथम, कृष्णा हाउस व सरस्वती हाउस की खुशी और साक्षी ने द्वितीय स्थान, कृष्णा व गंगा हाउस की गरिमा चौधरी और स्नेहा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
पोस्टर मेकिंग कंम्पटीशन में गंगा हाउस की आकांक्षा ने प्रथम स्थान , कावेरी हाउस की सृष्टि ने द्वितीय स्थान, कृष्णा हाउस की नव्या ने तृतीय स्थान तथा सरस्वती हाउस की रिधिमा ने चतुर्थ स्थान हासिल किया।
क्लास डेकोरेशन कंम्पटीशन में प्रथम स्थान कक्षा 12, द्वितीय स्थान कक्षा 12,तथा तृतीय स्थान 10 ,और 10 ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। बेस्ट बैग कंम्पटीशन में सभी कक्षाओं के प्रत्येक वर्ग से कक्षा अध्यापकों के सहयोग द्वारा छात्र/छात्राओं का चयन किया गया।
इन सभी प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में अरूण मोटवानी, दीपक सिंह चैहान, गौरव वर्मा, अनुराग दीक्षित, रीना शर्मा, कल्पना सिंह, अमित श्रीवास्तव, मनोज त्रिपाठी, रिया गुप्ता तथा स्टूडेंट गवर्निंग टीम का विशेष सहयोग सहयोग रहा।

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00