जसवन्तनगर/इटावा। माँ नारायणी कॉलेज में जिला विकास अधिकारी एस० कृष्णा ने स्कूल के मिशन को बल देने के लिए स्कूल में पधारे। जहां उन्होंने स्कूल परिसर में बच्चों के साथ आम व तुलसी के पौधो का रोपण किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक एड० भुजवीर सिंह यादव व प्रबंध निदेशक मोहित यादव सनी द्वारा जिला विकास अधिकारी एस० कृष्णा को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिला विकास अधिकारी ने बच्चों को बताया पेड़-पौधे हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
किसी भी जीव के लिए सबसे जरूरी माना जाने वाला ऑक्सीजन हमें पौधों से ही प्राप्त होती है। इसके अलावा भी कई पेड़ पौधों से हमें कई प्रकार की औषधियों का लाभ होता है।
विद्यालय प्रबंधक ने बच्चों को बताया सभी बच्चे अपने जन्मदिवस पर एक एक पौधा जरूर लगाएं और लगाए हुए हर पौधे की नियमित देख रेख करें। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य अभिलाख सिंह सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
जसवंतनगर/इटावा। चौ0 सुघर सिंह नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के बी0एस-सी नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर का परीक्षाफल बहुत ही उत्कृष्ट रहा।
जसवंतनगर/इटावा। कोकावली में एक बालिका को स्कूल में पीटे जाने का मामला प्रकाश में आया है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर हुई शिकायत के बाद इसकी जांच शुरू हो गई है।
जसवंतनगर/इटावा। चौ0 सुघर सिंह इण्टर कॉलेज में हाउस कैप्टेन चुनने की प्रक्रिया सम्पन्न हुई और प्रत्येक हाउस को उनका एक एक कैप्टेन मिल गया। इस प्रक्रिया में लोकतांत्रिक विधि को अपनाते हुए बच्चों के बीच चुनाव कराकर सम्पन्न कराया गया है। इसमें बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और अच्छे नेतृत्वकर्ता की परख स्वयं करते हुए अपने लिए उचित कप्तान का चुनाव किया। इस जिम्मेदारी को देने का उद्देश्य बच्चों में नेतृत्व क्षमता का विकास करना रहा।
जसवंतनगर/इटावा। बचपन प्ले स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इस दौरान बच्चों ने महापुरुषों की वेशभूषा में आकर नाटक व कविताएं प्रस्तुत किए।
जसवंतनगर/इटावा। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित हुए कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता की शपथ ग्रहण की और विभिन्न नारे भी गुंजाए।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश चवन प्रकाश व अपर जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्वेता श्रीवास्तव के आदेशानुसार कॉलेज के बच्चों द्वारा रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। स्कूल के शिक्षक और बच्चो ने आम जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुघर सिंह ग्रुप के निदेशक डॉ संदीप पांडेय ने की।
इस दौरान पीएलवी ऋषभ पाठक, रामसुन्दर और नीरज ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिले के सभी क्षेत्रों एवं पंचायतों में स्वच्छता से संदर्भित विषय पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
इस रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छ भारत अभियान, गीला सुखा कचरा के निष्पादन, रिसाईकल कर पुनः उपयोग, सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विकल्प, खुले में शौच मुक्त भारत अभियान आदि के बारें में जानकारी दी गई।
साफ-सफाई के लिए बच्चे हुए जागरूक कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के बच्चों को साफ-सफाई के लिए जागरुक किया गया। शिक्षकों ने स्कूल के बच्चों को अपने आसपास साफ-सफाई ऱखने तथा दूसरे को भी प्रेरित करने का संकल्प दिलाया गया। वहीं बच्चों के बीच स्वच्छता से संबंधित विषय पर चित्रकला, स्लोगन, निबंध लेखन सहित अन्य तरह के प्रतियोगिता आयोजित किये गये। ग्रुप के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव समेत ग्रुप के शिक्षक शिक्षिका मौजूद रहे।
तनगर/इटावा:- शिवपाल सिंह महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया।
तनगर/इटावा। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए महिलाओं को जागरूक किया गया।
जसवंतनगर/सैफई (इटावा)। माध्यमिक स्कूलों के 68वें जनपदीय युवक समारोह का शुभारंभ सोमवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम सैफई में शिक्षाविद और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव द्वारा सरस्वती वंदन, दीप प्रज्वलन, झंडा रोहण मार्च पास्ट सलामी, शांति दूत कबूतरों को उड़ाने तथा युवक समारोह की घोषणा के साथ किया गया।
इटावा जनपद की 6 तहसीलों के 600 से ज्यादा प्रतिभागी बालक, बालिकाएं इस युवक समारोह में अपने बीच चीफ गेस्ट के रूप में प्रोफेसर रामगोपाल यादव तथा राष्ट्रपति पुरस्कृत ,प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर अजंट सिंह यादव को मौजूद पाकर काफी हर्षित थे। युवक समारोह के मुख्य संयोजक राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मेजबान हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव ,जब इन दोनों अतिथियों को मंच पर लेकर आए, तो सारा स्टेडियम तालिया की गड़गड़ाहट से गूंज गया। 3 दिन तक चलने वाले इस युवक समारोह में
70 से ज्यादा एथलेटिक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।