जसवंतनगर/इटावा। बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान में विकास खण्डीय न्याय पंचायत स्तरीय खो खो प्रतियोगिता का सफल आयोजन पांच न्याय पंचायतों सरायभूपत,मलाजनी,नगर क्षेत्र,धरवार,धनुवां में हुआ जिसमें प्राथमिक स्तर एवं जूनियर स्तर की बालक बालिकाओं की प्रतियोगिता के उपरांत चयनित यह खिलाड़ी अब ब्लाक स्तरीय खो खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगें।
सरायभूपत में मुख्य अतिथि गौरव पाठक जिला व्यायाम शिक्षक उपस्थित रहे। साथ मे हरी कुमार शशिभूषण यादव पुष्पा यादव प्रमोद कुमार सैय्यद हसन मुस्तफा सहित समस्त विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकायें खिलाड़ियों सहित उपस्थित रहेIप्रतियोगिता का सफल संचालन निर्निमेष एवं केशव ने किया।जैनपुर नागर व बलैयापुर टीम विजेता रही।मलाजनी में मोहम्मद फुरखान विशुन सिंह राबिया बेगम सतीश कुमार सहित समस्त विद्यालय का स्टाफ खिलाड़ियों सहित उपस्थित रहा जिसमे मलाजनी टीम का दबदबा रहा।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सत्यवीर एवं रामनरेंद्र ने निभाई I नगर क्षेत्र में अरशद हुसैन एवं लाली जी सहित सत्यनारायण प्रसाद एवं रोहित यादव ने सम्पन्न कराई।धरवार में प्रतियोगिता का सफल संचालन अमरपाल यादव ने कियाIनिर्णायक के रूप में हरिओम शाक्य एवं मनोज कुमार ने उपस्थित रहेIजिसमें भारी संख्या में शिक्षकों सहित बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कियाIधरवार की टीमों ने विजयी प्राप्त की।धनुवां में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ राममनोहर लोहिया इंटर कॉलेज के प्राचार्य विनोद यादव उपस्थित रहेI
प्रतियोगिता का सफल आयोजन हरिमोहन राजपूत उमेश चन्द्र यादव बलबीर यादव देवेंद्र कुमार सारदेव श्याममोहन शुभा चौहान सहित समस्त विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं अपने खिलाड़ियों सहित उपस्थित रहेIसभी वर्गों में मीरखपुर पुठिया की टीम विजेता रही। अलकेश सकलेचा खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय से बच्चे प्रतिभाग अवश्य करेंI
राजेश जादौन ब्लाक व्यायाम शिक्षक ने बताया कि विकासखण्ड जसवंतनगर में शिक्षकों और बच्चों में जो उत्साह जो जज्बा है उसी की बदौलत यहां के बच्चे मण्डल और प्रदेश पर अपने गाँव और जसवंतनगर का नाम रोशन किया है और करेंगें।






इटावा:भीषण गर्मी/धूप के दृष्टिगत बेसिक शिक्षा के अन्तर्गत संचालित कक्षाW 01 से 08 तक समस्त परिषदीय विद्यालयों, सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त विद्यालयों, सी०बी०एस०ई० आई०सी०एस०ई० बोर्ड के हिन्दी / अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में दिनांक: 26.07.2023 से अग्रिम आदेश तक प्रातः 07.30 से दोपहर 12.30 बजे तक विद्यालय में शिक्षण कार्य किया जायेगा तथा बच्चों के अवकाश के पश्चात् समस्त शिक्षक / शिक्षिकाओं / शिक्षामित्र / अनुदेशक द्वारा विद्यालय में अपरान्ह 1.30 बजे तक रुक कर विद्यालय से सम्बन्धित अन्य कार्यों को सम्पादित किया जायेगा।
इटावा:भरथना के होली प्वाइंट एकेडमी के छात्र/छात्राओं द्वारा नेशनल पेरेंट्स डे बड़े धूमधाम से मनाया गया।


इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र मिश्रा ने चिकित्सकों की टीम को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। विद्यालय के निदेशक नितिन पोरवाल ने एस आर एम हॉस्पिटल एवं इसके संस्थापक रमेश चंद्र यादव की इस शानदार पहल को सराहते हुए कहा कि यह हॉस्पिटल भरथना और निकटवर्तीय ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य मुहैया कराने के लिये उसी प्रकार प्रतिबद्ध है जैसे जयोत्री अकैडमी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिये।
इटावा: जनपद इटावा के ब्लॉक ताखा के नगला मके में शासन के निर्देशानुसार वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने वृक्षारोपण किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सहायक अध्यापक आदर्श कुमार,श्यामानंद,विद्यालय की रसोइया, अभिभावकों और बच्चों ने पौधों को लगाकर उनको निरंतर पानी देने और देखरेख करने की शपथ ली।