Featured स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित हुए कार्यक्रम | adminOctober 2, 20230260 views जसवंतनगर/इटावा। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित हुए कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता की शपथ ग्रहण की और विभिन्न नारे भी गुंजाए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश चवन प्रकाश एवं सचिव अपर जिला जज श्वेता श्रीवास्तव के निर्देश पर ग्राम पंचायत कैस्त के प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन हुआ जिसमें प्रभात फेरी कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया व लोगों को साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति के गीत गाये कविताएं सुनाईं। बच्चों को पुरस्कार भी वितरित किए गए। प्रधानाध्यापक मोहम्मद फुरकान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्कूल का स्टाफ, राजेंद्र सिंह पीएलवी, लालमन बाथम पीएलवी आदि उपस्थित रहे।