गांधी जयंती के उपलक्ष्य में चौ0 सुघर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा स्वच्छता अभियान रैली का आयोजन

जसवन्तनगर/इटावा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में स्वच्छता सेवा अभियान के तहत चौ0 सुघर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के बच्चों ने क्षेत्र में जागरुकता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश चवन प्रकाश व अपर जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्वेता श्रीवास्तव के आदेशानुसार कॉलेज के बच्चों द्वारा रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। स्कूल के शिक्षक और बच्चो ने आम जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुघर सिंह ग्रुप के निदेशक डॉ संदीप पांडेय ने की।

इस दौरान पीएलवी ऋषभ पाठक, रामसुन्दर और नीरज ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिले के सभी क्षेत्रों एवं पंचायतों में स्वच्छता से संदर्भित विषय पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

इस रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छ भारत अभियान, गीला सुखा कचरा के निष्पादन, रिसाईकल कर पुनः उपयोग, सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विकल्प, खुले में शौच मुक्त भारत अभियान आदि के बारें में जानकारी दी गई।

साफ-सफाई के लिए बच्चे हुए जागरूक कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के बच्चों को साफ-सफाई के लिए जागरुक किया गया। शिक्षकों ने स्कूल के बच्चों को अपने आसपास साफ-सफाई ऱखने तथा दूसरे को भी प्रेरित करने का संकल्प दिलाया गया। वहीं बच्चों के बीच स्वच्छता से संबंधित विषय पर चित्रकला, स्लोगन, निबंध लेखन सहित अन्य तरह के प्रतियोगिता आयोजित किये गये। ग्रुप के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव समेत ग्रुप के शिक्षक शिक्षिका मौजूद रहे।

Related posts

मेधावी 7 बालिकाओं को साइकिल भेंट कर सम्मानित किया।

प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुरा के बच्चों को लायन सफारी का भ्रमण कराया गया।

बचपन प्ले स्कूल में क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया |

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More