बचपन प्ले स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बनाई गई।

जसवंतनगर/इटावा। बचपन प्ले स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इस दौरान बच्चों ने महापुरुषों की वेशभूषा में आकर नाटक व कविताएं प्रस्तुत किए।

स्कूल के एमडी राहुल दीक्षित ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नन्हे मुन्ने बच्चों को सम्मानित भी किया। उन्होंने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था बुरा ना सुनो बुरा ना देखो और बुरा ना कहो। महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलकर देश आगे बड़ा है और आजादी की भूमिका में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है।

महात्मा गांधी ने देश को आजाद करने के लिए कई आंदोलनों की अगुवाई की। इसी तरह भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था। दोनों ही महापुरुषों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर स्कूल का स्टाफ भी मौजूद रहा।

Related posts

मेधावी 7 बालिकाओं को साइकिल भेंट कर सम्मानित किया।

प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुरा के बच्चों को लायन सफारी का भ्रमण कराया गया।

उ. प्र. सेवानिवृत प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद के बैनर तले आयोजित समारोह |

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More