शिवपाल सिंह महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

जसवंतनगर/इटावा:- शिवपाल सिंह महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया।

पोस्टर प्रतियोगिता में बीए,बीएससी, बीएससी कृषि,बीकॉम, एम. ए., बी. एड. के छात्र /छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई। छात्र /छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार के नये – नये विचार पोस्टरो पर प्रदर्शित किए गए । इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रियंका बी. ए.पंचम सेमेस्टर, द्वितीय स्थान विशाल बी. एड.तृतीय सेमेस्टर, इशिका बी. ए. प्रथम सेमेस्टर,तृतीय स्थान रेखा राजपूत एम. ए. तृतीय सेमेस्टर एवं सपना बी ए प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया।

महाविद्यालय प्रबंधक विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव ने पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली सभी प्रतिभागियों को पुरुस्कृत किया। पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन गृह विज्ञान प्रवक्ता श्रीमती स्मिता यादव द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय प्राचार्य संजय कुमार श्रीमती संध्या बघेला, राजीव कुमार,श्रीमती स्नेह लता यादव , जितेंद्र यादव, शिव प्रताप सिंह, सलमान खान, मंत्तसा, साजिदा बानो, आशीष यादव, नवनीत बघेल, विकास जैन, योगेंद्र यादव, सुरुचि यादव, अजय बघेल, अजय नागर, सतीश यादव एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे ।

Related posts

मेधावी 7 बालिकाओं को साइकिल भेंट कर सम्मानित किया।

प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुरा के बच्चों को लायन सफारी का भ्रमण कराया गया।

बचपन प्ले स्कूल में क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया |

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More