31 अध्यापक अनुपस्थित, वेतन/मानदेय काटा गया।

जसवंतनगर/इटावा। प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से किए गए निरीक्षण में नगरीय कम्पोजिट कन्या विद्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों के तीन विद्यालय बंद मिले और अन्य स्कूल खुले लेकिन कुल 31 शिक्षक व शिक्षिकाएं व शिक्षा मित्र अनुपस्थित पाए गए। शिक्षा मित्र तथा शिक्षकों की अनुपस्थिति का वेतन काटने का निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई इस कार्रवाई से विभागीय गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय आदेश के अनुपालन में जसवंतनगर के खण्ड शिक्षा अधिकारी अलकेश सकलेचा द्वारा प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से पिछले कुछ दिनों में किए गए निरीक्षण के दौरान नगर क्षेत्र के कम्पोजिट कन्या विद्यालय समेत ग्राम महामई के उच्च प्राथमिक विद्यालय व दोंदुआ के प्राथमिक विद्यालय बंद मिला व शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाये गये थे।

बीएसए डॉ. राजेश कुमार ने अनुपस्थित कर्मचारी सत्य प्रकाश हेड मास्टर सरामई, संध्या गोयल शिक्षा मित्र पाताझारी, सुरेंद्र बाबू स.अ. महामई, अल्का यादव स.अ. पाताझारी, रीना दोहरे स.अ.फतेहपुरा, दाऊ दयाल वर्मा हेड मास्टर नगला नया, अनुपम शिक्षा मित्र चक, अखिलेश कुमारी शिक्षामित्र कैलोखर, निशा शिक्षामित्र महामई, यासमीन फातिमा स.अ. सिरसा, रियाजुद्दीन स.अ. झलोखर, विनीता कुमारी शिक्षा मित्र झलोखर, नीति यादव स.अ. नगला नया, राजवीर सिंह स.अ.महामई, उदयवीर सिंह हेड महामई, रवि कुमार यादव हेड प्रेमनगर, अजय कुमार स.अ. झलोखर, सोनू यादव शिक्षा मित्र भावलपुर, राघवेंद्र प्रताप स.अ. सरामई, मीरा देवी स.अ. चक कुल मिलाकर 3 शिक्षा मित्र व 28 शिक्षक शिक्षिकाओं का अनुपस्थित तिथि का वेतन मानदेय काटने का निर्देश दिया है।

Related posts

मेधावी 7 बालिकाओं को साइकिल भेंट कर सम्मानित किया।

प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुरा के बच्चों को लायन सफारी का भ्रमण कराया गया।

उ. प्र. सेवानिवृत प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद के बैनर तले आयोजित समारोह |

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More