राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम

जसवन्तनगर/इटावा। चौ०सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुज यादव द्वारा किया गया। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत वीरों को नमन माटी को वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत एन०एस०एस० स्वयंसेवकों ने वृक्षारोपण कर माटी का वंदन किया तथा अमृतकाल के पंचप्रण की शपथ ली।

पंचप्रण की शपथ महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ० संदीप पाण्डेय द्वारा दिलाई गई। वृक्षारोपण कार्य के पश्चात श्री अशांक यादव द्वारा सभी स्वयंसेवकों को पर्यावरण के महत्व से परिचित कराया गया। कार्यक्रम में एन०एस०एस० के स्वयंसेवकों समेत महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० जितेंद्र यादव ने बताया कि आज देश की एकता व अखंडता के लिए सभी को अपनी जमीन व देशप्रेम की भावना से जुड़ने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार द्वारा किया गया।

Related posts

मेधावी 7 बालिकाओं को साइकिल भेंट कर सम्मानित किया।

प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुरा के बच्चों को लायन सफारी का भ्रमण कराया गया।

उ. प्र. सेवानिवृत प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद के बैनर तले आयोजित समारोह |

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More