BRC पर अभिभावक परामर्श शिविर आयोजित 60 अभिभावक हुए उपस्थित

इटावा: बीआरसी जसवन्तनगर पर अभिभावक परामर्श शिविर आयोजित किया गया जिसमें 60 अभिभावक हुए उपस्थित।
बताते चलें कि समग्र शिक्षा अभियान में समेकित शिक्षा के अन्तर्गत इनवायरमेंट बिल्डिंग प्रोग्राम में पैरेन्ट्स काउन्सिलिंग कार्यक्रम शुक्रवार को विकास खण्ड जसवन्तनगर में बी0आर0सी पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 राजेश कुमार के निर्देशन में अर्चना सिन्हा जिला समन्वयक समेकित शिक्षा एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी जसवन्तनगर ए0के0 सकलेचा द्वारा किया गया। परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों के कुल 50 अभिभावकों के लिए पैरेन्ट्स काउन्सिलिंग का कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिज़मे 60 अभिभावकों द्वारा किया गया प्रतिभाग।
कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को दिव्यांगता के कारण, प्रकार एवं सावधानियॉ, दिव्यांग बच्चों हेतु आवश्यक उपस्कर एवं उपकरण की जानकारी एवं उनका रख-रखाव, दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 एवं नेशनल ट्रस्ट एक्ट 1999 के प्रावधानों पर चर्चा, पूर्ण दृष्टि दिव्यांग बच्चों को शिक्षा में आने वाली चुनौतियों एवं उनके समाधान तथा अल्प दृष्टि दिव्यांग बच्चों के शिक्षण-प्रशिक्षण के सम्बन्ध में चर्चा, बौद्विक दिव्यांग एवं सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित बच्चों को शिक्षा में आने वाली चुनौतियों एवं उनके समाधान पर चर्चा, होम बेस्ड एजुकेशन वाले बच्चों हेतु उनके घर पर की जाने वाली दैनिक जीवन से सम्बन्धित एवं अन्य एक्टिविटीज के बारे में चर्चा, दिव्यांग बच्चे की समस्याओं के सम्बन्ध में माता-पिता/अभिभावकों को व्यक्तिगत परामर्श, समग्र शिक्षा, उत्तर प्रदेश द्वारा दिव्यांग बच्चों एवं उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिव्यांगजनों हेतु प्रदत्त सुविधाओं की जानकारी देना है।

कार्यक्रम में उपस्थित जितेन्द्र कुमार यादव ए.आर.पी. एवं परिषदीय विद्यालयों से नोडल टीचर्स संजीव कुमार कम्पो0 परसौआ, विद्यासागर प्रा0वि0 डुढहा,नीरज बाबू व पंकज कुमार प्रा0वि0 मलाजनी, संजेश सिंह कम्पो0 भैसरई, विमल कुमार सहायक लेखाकार, हंसराज ध्वज कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं स्पेशल एजुकेटर सत्यनारायण प्रसाद, अनिल कुमार द्वारा दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को बच्चों से सम्बन्धित विडियों एवं फोटोग्राफ्स् दिखायें गयें। साथ ही अर्चना सिन्हा डीसी आई.ई.डी ए0के0 सकलेचा बीईओ जसवन्तनगर द्वारा बच्चों के अभिभावकों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र एवं उससे मिले वाली सुविधाओं के विषय में चर्चा की गयी और कहॉ गया कि यह बच्चें भी किसी से कम नही है। दिव्यांगता अभिशाप नहीं है। शीघ्र पहचान कर सावधानियॉ एवं उपाय कर सुधार किया जा सकता है। बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोडते हुए शासन द्वारा मिल रही सुविधाओं का लाभ उठायें। विकास खण्ड में कार्यरत विशेष शिक्षक अनिल कुमार,सत्य नारायण तथा सहयोग में अवधेश कुमार, यशवन्त सिंह, सच्चिदानन्द पाण्डेय, अवधेश सिंह द्वारा बच्चों नामांकन किया गया।
आज इस कैम्प को सफल बनाने में जितेन्द्र कुमार यादव ए.आर.पी. एवं परिषदीय विद्यालयों से नोडल टीचर्स संजीव कुमार कम्पो0 परसौआ, विद्यासागर प्रा0वि0 डुढहा,नीरज बाबू व पंकज कुमार प्रा0वि0 मलाजनी, संजेश सिंह कम्पो0 भैसरई,विमल कुमार सहायक लेखाकार, हंसराज ध्वज कम्प्यूटर ऑपरेटर व बी0आर0सी0 समेकित शिक्षा से समस्त स्पेशल एजूकेटर्स तथा विमल कुमार शुक्ला एवं समस्त ए0आर0पी0, रविन्द्र कुमार यादव व बी0आर0 सी0 समस्त स्टाफ उपस्थित रहें।

Related posts

मेधावी 7 बालिकाओं को साइकिल भेंट कर सम्मानित किया।

प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुरा के बच्चों को लायन सफारी का भ्रमण कराया गया।

उ. प्र. सेवानिवृत प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद के बैनर तले आयोजित समारोह |

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More