Featured विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया, गुणवत्ता परखी। adminOctober 14, 20230366 views जसवंतनगर/इटावा। ब्लॉक क्षेत्र में जिला समन्वयक प्रशिक्षण ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया गया।इस दौरान उन्होंने कंपोजिट बलेयापुर, प्राथमिक विद्यालय नगला वर्मा जीत, उच्च प्राथमिक विद्यालय मलाजनी, प्राथमिक विद्यालय मलाजनी, प्राथमिक विद्यालय वीरमपुर, प्राथमिक विद्यालय नगला चेतराम, कंपोजिट कुंजपुर की गुणवत्ता परखी। इस दौरान कंपोजिट विद्यालय बलैयापुर की शैक्षणिक गुणवत्ता अच्छी मिली। कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय उच्च गुणवत्ता के मिले। विद्यालय शीघ्र ही निपुण विद्यालय की श्रेणी में होगा। इसी क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय मलाजनी का शैक्षणिक स्तर काफी निराशाजनक मिला। ज्ञानेंद्र ने विद्यालय व्यवस्था सुधारने के लिए सभी शिक्षकों को निर्देश दिए। इस दौरान एआरपी जितेंद्र डीसी भी साथ रहे।