Featured स्कूल में एसडीएम व तहसीलदार ने किया औचक निरीक्षण। adminSeptember 22, 20230259 views जसवंतनगर/इटावा। उप जिलाधिकारी कौशल कुमार तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह के साथ क्षेत्र के ग्राम मलाजनी में अपनी प्रशासनिक टीम के साथ पूर्व की समस्याओं के निदान का भौतिक सत्यापन करने और जल भराव की समस्या का निराकरण करने के लिए पहुंचे। जल भराव की समस्या के निजात के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पास ही स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय जिसमें पढ़ाई चल रही थी उसका भी निरीक्षण किया। शैक्षणिक कार्य, मिड डे मील के अंतर्गत खानपान की व्यवस्था, साफ सफाई, शिक्षक स्टाफ उपस्थिति रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया। शिक्षक स्टाफ में से एक शिक्षक बिना अवकाश के गायब मिले जिनके खिलाफ कार्रवाई की गईI निरीक्षण के दौरान एसडीएम कौशल कुमार शिक्षण कक्षा में भी गए जहां बच्चों से उनकी पढ़ाई से संबंधित प्रश्न पूछे, बच्चों ने जवाब भी दिए I जिस प्रश्न पर बच्चे संतोष जनक जवाब नहीं दे पाए तो एक अच्छे अध्यापक की भूमिका में दिखे एसडीएम साहब ने मौखिक रूप से व श्यामपट्ट का प्रयोग करते हुए प्रश्न के उत्तर को बहुत ही सरल तरीके से समझाया I साथ ही बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा। निरीक्षण के दौरान राजस्व लेखपाल अनूप यादव स्कूल स्टाफ मौजूद रहा !