Featured C.M. योगी करेंगे इटावा की शिक्षिका का सम्मान ishrat abbasiSeptember 1, 20230199 views इटावा: जनपद इटावा से 20 किलोमीटर दूर भरथना ब्लॉक के कन्या प्राथमिक विद्यालय पुराना भरथना की प्रधानाध्यापिका संतोष कुमारी है शिक्षिका-संतोष कुमारी जिनका चयन उत्तर प्रदेश राज्य अध्यापक पुरस्कार 2022 के लिए हुआ है। उन्हें 5 सितम्बर शिक्षक दिवस को मुख्यमंत्री CM योगी आदित्यनाथ के हाथों सम्मानित किया जायेगा। इस खबर की जानकारी जब अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार सिंह द्वारा जारी की गई सूची में संतोष का नाम शामिल होने जानकारी हुई तो शिक्षिका के पति डॉ०शैलेन्द्र कुमार सहित जनपद इटावा शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई शिक्षिका संतोष की बात करे तो अपनी कार्य कुशलता और नेतृत्व के बल पर अभिभावक संपर्क,छात्र नामांकन,छात्रों का ठहराव एवं विद्यालय के भौतिक परिवेश में आमूल चूल परिवर्तन किया. वर्तमान में विद्यालय की छात्र संख्या 222 है, जिन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है।विद्यालय की प्र०अ० ने सामाजिक जागरुकता के अन्तर्गत स्वच्छता अभियान, खुले मे शौच मुक्त भारत अभियान, महिलाओं को साक्षर बनाने हेतु प्रयास, कोविडकाल में स्वनिर्मित मास्क वितरण एवं मोहल्ला कक्षाओं का संचालन,और नारी सशक्तिकरण सहित अन्य सराहनीय कार्य किये है. साथ ही विद्यालय में स्मार्ट टीवी, प्रोजेक्टर साउंड सिस्टम,ड्रम आदि सामग्रियों का प्रयोग करते हुए शिक्षण कार्य एवं गतिविधियों कराई जाती हैं। आइसीटी के बेहतर प्रयोग हेतु राज्य आइसीटी पुरुस्कार 2019 में प्राप्त किया।विद्यालय में कला क्राफ्ट,टीएलएम,समर कैंप,शैक्षिक मेला सहित अनेकों नवाचारों का प्रयोग किया है. जनपद इटावा की शिक्षिका संतोष को राज्य अध्यापक पुरुस्कार में चयन होने पर जिला बेसिक अधिकारी, खंडशिक्षा अधिकारी भरथना एवं अन्य ब्लाक, समस्त डीसी,समस्त एआरपी,शैलेन्द्र कुमार प्रधानाचार्य,शिक्षक राम जी शर्मा सहित जिले के अनेको शिक्षकों एवं इष्ट मित्रों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।