पौष्टिक या भ्रांति आहार विषय पर मौखिक व लिखित प्रतियोगिता का आयोजन

जसवंतनगर/इटावा। नगर के हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज में श्री अन्न एक मूल्यवर्धित पौष्टिक या भ्रांति आहार विषय पर मौखिक व लिखित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे जनपदीय स्कूलों से सर्वश्रेष्ठ 45 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

राज्य विज्ञान शिक्षण संस्थान प्रयागराज के निर्देशन में जनपदीय विज्ञान द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में जनपद में आश्रय पद्धति, कौशिक पद्धति व नवोदय स्कूलो समेत अन्य स्कूलों में जूनियर व हाई स्कूल में अध्ययनरत कक्षा आठ व दस के बच्चों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हिंदू विद्यालय इंटर कालेज में किया गया। जिसमें श्री अन्न एक मूल्यवर्धित पौष्टिक या भ्रांति आहार विषय पर मौखिक व चार्ट के माध्यम और लिखित प्रतियोगिता आयोजित किया गया।

हिन्दू विद्यालय कालेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव की निगरानी व कार्यक्रम सयोजक प्रदीप कुमार यादव प्रवक्ता भौतिक विज्ञान की मौजूदगी में आयोजित प्रतियोगिता में जनपद के 45 श्रेष्ठ बच्चे ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मोहित अरोरा, रमेश चंद्र, रामाधार सिंह ने सबसे पहले उक्त विषय पर भाषण व मौखिक के बाद लिखित परीक्षा का आयोजन किया। मौखिक प्रस्तुतीकरण कराया गया।

इस प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को आगामी 18 अगस्त की कानपुर में मंडलीय प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद, संजीव कुमार, अनिल पोरवाल, ड़ा. सुनील कुमार, सुरजीत सिंह आदि शिक्षक व शिक्षिकायें मौजूद रहे।

Related posts

मेधावी 7 बालिकाओं को साइकिल भेंट कर सम्मानित किया।

प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुरा के बच्चों को लायन सफारी का भ्रमण कराया गया।

बचपन प्ले स्कूल में क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया |

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More