Featured ज्योत्री अकैडमी की पहल… ishrat abbasiJuly 22, 20230292 views इटावा:भरथना नगर के जयोत्री अकैड8समी और रमेश चंद्र यादव द्वारा स्थापित एस-आर-एम हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में जयोत्री अकैडमी में चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ जिसमें विद्यालय के समस्त स्टाफ अभिभावकों सहित 200 मरीजो को निःशुल्क चिकित्सा जाँचें, परामर्श एवं दवाईयां उपलब्ध कराई गयीं। इस शिविर में एस आर एम हॉस्पिटल के फिजिशियन एवं सर्जन डॉ अनिल एवं अन्य सहयोगी विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया। इस अवसर पर एस आर एम हॉस्पिटल के फार्मासिस्ट अनुज एवं नर्सिंग स्टाफ शीश कुमार, सीता यादव, लैब टेक्नोलॉजिस्ट अंकित कुमार तथा लैब अटेंडेंट विवेक आदि टीम ने सभी आवश्यक जांचे जैसे रक्त शर्करा, रक्त ऑक्सीजन, रक्त चाप आदि की निःशुल्क जांच कर आवश्यक दबाइयों का वितरण किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र मिश्रा ने चिकित्सकों की टीम को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। विद्यालय के निदेशक नितिन पोरवाल ने एस आर एम हॉस्पिटल एवं इसके संस्थापक रमेश चंद्र यादव की इस शानदार पहल को सराहते हुए कहा कि यह हॉस्पिटल भरथना और निकटवर्तीय ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य मुहैया कराने के लिये उसी प्रकार प्रतिबद्ध है जैसे जयोत्री अकैडमी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिये। विद्यालय के संस्थापक एवं पूर्व चेयरमैन मनोज पोरवाल एवं नीता पोरवाल ने कहा कि हम भारतीयों के हृदयों से सदैव यही दुआ निकलती है कि सर्वे भव न्तु सुखिनःसर्वे सन्तु निरामयाः