सरकार शिक्षा के स्तर को सुधारने के वजाय गिराने का कर रही प्रयास- अंकुर यादव

जसवंतनगर(इटावा):- निजी स्कूल के उद्घाटन के अवसर पर iffdc डायरेक्टर आदित्य यादव ने विपक्ष को घेरा। कहा कि यह सरकार शिक्षा के स्तर को सुधारने के वजाय गिराने का प्रयास कर रही है किताबो से महत्वपूर्ण टोपिकों को हटाया जा रहा है इतिहास से छेड़खानी की जा रही है जो कि समाज के विकास के हित में नही है।

बताते चले कि प्रख्यात प्री स्कूल kidzee की जसवंतनगर शाखा का उद्घाटन माननीय श्री आदित्य यादव (Iffdc डायरेक्टर) द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्री स्कूल के आवश्यकता पर अभिभावकों का ध्यान आकर्षित किया उन्होंने कहा कि बच्चे का बौद्धिक विकास प्रारंभिक 5 वर्षो में सर्वाधिक होता है।

इस विकास की दर को क्रियात्मक शैली की शिक्षा से गुणात्मक किया जा सकता है kidzee देश की प्रख्यात संस्था है। जसवंतनगर में इस शाखा का खुलना शिक्षा के क्षेत्र में एक अच्छी पहल है।

इस अवसर पर शाखा की कॉर्डिनेटर श्रुति शुक्ला ने kidzee की पेंटेमाइंड पेडागॉजी को विस्तार से समझाया। संस्था के संयोजक रोहित यादव, दीपक बघेल, नीरज यादव व स्टाफ आरती, ममता ने संस्था की कार्यशैली पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर अनुज मोंटी यादव (ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि), सोनू यादव( जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि), अजेंद्र गौर, विद्याराम यादव, डा० योगेश एलान ,विनोद यादव,बृजेश यादव,दीपक यादव चंद्रमोहन , सुमित यादव,नितिन यादव,आशू यादव आदि लोग मौजूद रहे

Related posts

मेधावी 7 बालिकाओं को साइकिल भेंट कर सम्मानित किया।

प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुरा के बच्चों को लायन सफारी का भ्रमण कराया गया।

उ. प्र. सेवानिवृत प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद के बैनर तले आयोजित समारोह |

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More